नौशेरा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जवानों संग मनाएंगे दिवाली



नई दिल्ली (एजेंसी) - रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में पहुंचे है। यहां वो नौशेरा में जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाएंगे। साल 2014 में जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पद संभाला है, वो हमेशा ही दिवाली का पर्व जवानों संग ही मनाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को अपने बीच पाकर जवानों का उत्साह भी देखने वाला है। बटालियन में पहुंचने जवानों ने भारत माता की जय के नारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जवानों के साथ दिवाली पर्व की खुशियां बांटेंगे और दोपहर का भोज भी करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।