फर्रूखाबाद जेल में बवाल, बंदियों ने अस्पताल फूंका



लखनऊ (डेस्क) - उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद जेल में बड़ा बवाल हुआ है। यहां जिला जेल में बंद एक कैदी की डेंगू से इलाज के दौरान मौत के बाद क़ैदियों के बीच हालात बेकाबू हो गए। साथी कैदी की मौत से नाराज कैदियों ने जेल में पथराव किया और आग लगा दी।

सूचना मिलते ही जेल और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। बंदियों ने जेलर और अन्य पुलिसकर्मियों पर भी हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। वहीं, कई बंदी भी घायल हुए हैं। जेल में अफसर पहुंच गए हैं और घटना के बारे में जानकारी कर रहे हैं।