छठ महापर्व की हुई शुरुआत, व्रत को लेकर परिवारों में विशेष उत्साह



नई दिल्ली (डेस्क) -  लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज से सोमवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य की पूजा और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने साथ ही यह पर्व संपन्न हो जाएगा। इस बार नहाय-खाय 8 नवंबर, खरना 9 नवंबर, शाम का अर्घ्य 10 नवंबर को और सुबह का अर्घ्य 11 नवंबर को है।

राजधानी नई दिल्ली में व्रतियों ने सोमवार सुबह यमुना नदी में डुबकी लगाकर पर्व की शुरुआत की। बता दें छठ महापर्व में छठी मइया को ठेकुआ, मालपुआ, खीर, सूजी का हलवा, चावल के लड्डू, खजूर आदि का भोग लगाना शुभ माना जाता है।