अच्छी खबर : नैनो तरल यूरिया का व्यावसायिक उत्पादन करने वाला भारत पहला देश



लखनऊ (डेस्क) - आत्मनिर्भर  भारत अभियान के जरिए नैनो लिक्विड यूरिया उत्पादन के जरिए यूरिया आयात को कम कर इस क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत हुई है। भारत अब नैनो लिक्विड यूरिया का व्यावसायिक उत्पादन करने वाला पहला देश बन गया है। जून से अब तक भारत ने प्रतिदिन 1 लाख बोतल नैनो यूरिया का उत्पादन किया है।

1 अक्टूबर को गुजरात के भावनगर में पहली बार ड्रोन के जरिए इसके छिड़काव का परीक्षण भी किया गया। अभी भारत में खपत होने वाले कुल नाइट्रोजन उर्वरकों में से 82% हिस्सा यूरिया का है और पिछले कुछ वर्षों में इसकी खपत में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2020-21 के दौरान यूरिया की खपत 37 मिलियन मीट्रिक टन तक पहुंचने का अनुमान है। इसका अधिक उपयोग जहां एक ओर पर्यावरण के लिए खतरनाक है तो वहीं दूसरी ओर पोषक तत्वों की क्षमता भी कम करता है।

 

#Source : New India Samachar