एडमिरल हरि कुमार बने नए नौसेना प्रमुख



नई दिल्ली - नए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाला लिया है।  निवर्तमान नौसेनाध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने एडमिरल आर हरि कुमारको भारतीय नौसेना की कमान सौंप दी है। नए नौसेना प्रमुख को साउथ ब्लॉक के लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इससे पहले वह पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे। 12 अप्रैल, 1962 को जन्मे एडमिरल कुमार को 1 जनवरी, 1983 को नौसेना की कार्यकारी शाखा में कमीशन दिया गया था। उन्होंने लगभग 39 वर्षों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान विभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों में काम किया है।

इस खास मौके पर उन्होंने अपनी मां से भी आशीर्वाद लिया।