अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगाई गयी 31 जनवरी तक रोक



नई दिल्ली - देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत से या भारत आने वाली अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं को लगाई गई रोक को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह रोक 31 जनवरी 2022 तक लागू रहेगी।

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने गुरुवार की शाम में जारी एक आदेश में इसकी जानकारी दी | डीजीसीए ने इस आदेश में कहा कि सभी शेडयूल्ड अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 31 जनवरी 2022 तक रोक जारी रहेगी। बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से सभी शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय उड़ान 23 मार्च से निलंबित हैं।  हालां‍कि कई देशों के साथ एयर बबल सिस्‍टम के तहत विशेष फ्लाइट का संचालन किया जा रहा है।