Punjab : प्रदेश में भाजपा व पंजाब लोक कांग्रेस गठबंधन में हुआ गठबंधन, सीटों के बंटवारे को लेकर हुई चर्चा



नई दिल्ली (डेस्क) - मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद पंजाब लोक कांग्रेस बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर ने भाजपा के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है।

बता दें कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन विवादित कृषि कानूनों की समाप्ति के बाद ही ऐलान कर दिया था कि पंजाब में उनकी नवगठित पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी। भारतीय जनता पार्टी और पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह गत दिवस दिल्ली पहुंचे थे। शुक्रवार को कैप्टन ने पंजाब भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब विधानसभा चुनाव में गठबंधन व सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा भी हुई।