पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान - नए साल में फ्रंट लाइन वर्करों को बूस्टर डोज, 15 साल से ऊपर के किशोरों को भी लगेगा टीका



लखनऊ (डेस्क) - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अचानक राष्ट्र के नाम संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने देश की जनता को ओमिक्रॉन के खतरे से आगाह भी किया। PM मोदी ने ये भी कहा कि जल्द ही देश में नेजल वैक्सीन और दुनिया की पहली DNA वैक्सीन लगाना भी शुरू कर दिया जाएगा। बता दें प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में सबसे पहले क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने नए साल का स्वागत करने के उत्साह में महामारी की अनदेखी से बचने की चेतावनी दी।

अपने सम्बोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने किये तीन बड़े ऐलान :
- सोमवार 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 साल के किशोरों के लिए देश में वैक्सीनेशन शुरू होगा। यह फैसला कोरोना को खिलाफ देश की लड़ाई को मजबूत करेगा। स्कूल-कालेज जा रहे बच्चों और माता-पिता का चिंता कम होगी।
- सोमवार 10 जनवरी 2022  हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की एहतियाती खुराक(बूस्टर डोज़)  देना भी शुरू की जायेगी।
- 60 साल से ऊपर की आयु के गंभीर रोगियों को उनके डॉक्टर की सलाह पर वैक्सीन की एहतियाती खुराक(बूस्टर डोज़) का विकल्प उपलब्ध होगा। इसकी शरुआत भी 10 जनवरी 2022  से शुरू होगा।

सम्बोधन के दौरान पीएम ने पीएम ने कहा कि भारत ने दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक चलाया है और आजकल वर्तमान में ओमिक्रोन की चर्चा है। भारत के वैज्ञानिक भी पूरी बारीकी से निगाह रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन के संक्रमण के बीच हाथ धोने और मास्क लगाने जैसे कोरोना से बचाव के उपाय जारी रखने की अपील भी देशवासियों से की।