दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल हुए कोरोना संक्रमित



नई दिल्ली -  दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसके बाद से ही  पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हड़कंप मच गया है। केजरीवाल ने इन इन राज्यों में चुनाव रैली और धार्मिक स्थलों की यात्रा की थी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार को स्वयं ट्वीट कर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कोविड-19 जांच से पता चला है कि वह कोरोना संक्रमित हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि जो भी बीते दिनों उनके संपर्क में आये थे वह सभी कोरोना की जांच कराएं। साथ ही उन्होंने लिखा है  कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है, उन्हें बहुत मामूली लक्षण हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोमवार को ही उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक जनसभा को संबोधित किया था। इसके पहले केजरीवाल पंजाब सहित उत्तर प्रदेश की यात्रा कर चुके हैं। यहां भी उन्होंने जन सभाएं की थी। इस दौरान वह बहुत से लोगों के संपर्क में आये थे।