पंजाब : पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल हुए कोरोना पाजिटिव



नई दिल्ली (डेस्क) - पंजाब (Punjab) के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल (parkash singh badal) बुधवार कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उन्हें दयानंद मेडिकल कॉलेज, लुधियाना में भर्ती कराया गया है। वे रुटीन चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्हें पिछले दो दिन से तेज बुखार, सर्दी और जुकाम था। डीएमसी में उनका रैपिड टेस्ट भी किया गया है, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बता दें इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) भी पाजिटिव पाए गए थे। 93 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह इस समय भी विधानसभा क्षेत्र लंबी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बड़ी उम्र के बावजूद वह रोजाना गावों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं। वह अब तक 50 से भी ज्यादा गावों में लोगों से मिल चुके हैं।