उत्तर प्रदेश : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं



नई दिल्ली - आज 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश अपना 71वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर योगी सरकार लखनऊ और नोएडा में तीन दिनों (24-26 जनवरी) तक का यूपी दिवस मना रही है। यूपी के 71वें स्थापना दिवस की थीम आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, महिला युवा किसान, सबका विकास सबका सम्मान रखी गई है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं। नड्डा ने सोमवार को ट्वीट कर कहा," उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।"

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया है। नड्डा ने विश्वास जताया कि जनता के आशीर्वाद से विकास यात्रा अनवरत चलती रहेगी।