उप्र चुनावः भाजपा ने घोषित किए 91 उम्मीदवार



-कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र से मंत्री मुकुट विहारी वर्मा का कटा टिकट
-देवरिया से शलभ मणि त्रिपाठी, कुशीनगर से पीएन पाठक उम्मीदवार


लखनऊ - उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को 91 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, रमापति शास्त्री, नंदगोपाल गुप्ता नंदी, सतीश द्विवेदी, उपेन्द्र तिवारी, पलटू राम समेत ज्यादातर विधायकों को भाजपा ने एक बार फिर मौका दिया है। वहीं बहराइच की कैसरगंज विधानसभा सीट से विधायक एवं मंत्री मुकुट विहारी वर्मा का टिकट कट गया है। उनके स्थान पर गौरव वर्मा पर पार्टी ने भरोसा जताया है।

भाजपा की सूची के मुताबिक, विसवां से निर्मल वर्मा, तिलोई से मयंक ईश्वर सिंह, सलोन सुरक्षित सीट से अशोक कोरी, सरेनी से धीरेंद्र बहादुर सिंह, जगदीशपुर सुरक्षित सीट से सुरेश कुमार पासी, कादीपुर सुरक्षित सीट से राजेश गौतम, भोगनीपुर राकेश सचान, तिंदवारी से रमाकेस निषाद, रामपुर खास से नागेश प्रताप सिंह ‘छोटे सरकार’, बाबागंज सुरक्षित सीट से केशव पासी, कुंडा से सिंधुजा मिश्रा, पट्टी से राजेंद्र प्रताप सिंह मोती, मंझनपुर सुरक्षित सीट से लाल बहादुर, फाफामऊ से गुरु प्रसाद मौर्य, फूलपुर से प्रवीण कुमार पटेल, मेजा से नीलम करवरिया, इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थ नाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से नंद कुमार गुप्ता नंदी, कोरावं सुरक्षित सीट से आरती कोल, कुरसी से साकेंद्र प्रताप वर्मा, रामनगर से शरद कुमार अवस्थी, बाराबंकी से अरविंद मौर्य, जैदपुर सुरक्षित से अमरीश रावत, दरियाबाद से सतीश चंद्र शर्मा, रुदौली से रामचंद्र यादव, हैदरगढ़ सुरक्षित सीट से दिनेश रावत, मिल्कीपुर सुरक्षित सीट से बाबा गोरखनाथ, बीकापुर से अमित सिंह चौहान, अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज से आरती तिवारी को मौका मिला है।

जलालपुर विधानसभा सीट से सुभाष राय, बालहा सुरक्षित सीट से सरोज सोनकर, मटेरा से अरुण वीर सिंह, महासी से सुरेश्वर सिंह, बहराइच सदर से पूर्व मंत्री अनुपमा जयसवाल, पयागपुर से सुभाष त्रिपाठी, कैसरगंज से गौरव वर्मा, भिनगा से पूर्व सांसद पद्मसेन चौधरी, श्रावस्ती से राम फेरन पांडेय, तुलसीपुर से कैलाश नाथ शुक्ला, गैसड़ी से शैलेश कुमार सिंह, उतरौला से रामप्रताप शशिकांत वर्मा, बलरामपुर सुरक्षित सीट से पलटूराम, मेहनत से विनय कुमार द्विवेदी, गोंडा से प्रतीक भूषण सिंह, कटरा बाजार से बावन सिंह, करनैलगंज से अजय कुमार सिंह, तरबगंज से प्रेम नारायण पांडेय, मनकापुर सुरक्षित सीट से रमापति शास्त्री, गौरा से प्रभात कुमार वर्मा, कपिलवस्तु सुरक्षित सीट से श्याम धनी राही, बांसी से जयप्रताप सिंह, इटावा से डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, डुमरियागंज से राघवेंद्र प्रताप सिंह, हरैया से अजय कुमार सिंह, कप्तानगंज से चंद्र प्रकाश शुक्ला, बस्ती सदर दयाराम चौधरी, महादेवा सुरक्षित सीट से रवि कुमार सोनकर, खलीलाबाद से अंकुर राज तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

धनघटा सुरक्षित सीट से गणेश चंद्र चौहान, फरेंदा से बजरंग बहादुर सिंह, पनियारा से ज्ञानेंद्र सिंह, कैंपियरगंज से फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच से महेंद्र पाल सिंह, सहजनवा से प्रदीप शुक्ला, खजनी सुरक्षित सीट से श्रीराम चौहान, बांसगांव सुरक्षित सीट से विमलेश पासवान, चिल्लूपार से राजेश त्रिपाठी, फाजिलनगर से सुरेंद्र कुशवाहा, कुशीनगर से पीएन पाठक, हाटा से मोहन वर्मा, रुद्रपुर से जयप्रकाश निषाद, देवरिया सदर से शलभ मणि त्रिपाठी, पथरदेवा से सूर्य प्रताप शाही, रामपुर कारखाना से सुरेंद्र चौरसिया, बरहज से दीपक मिश्र साका, गोपालपुर से सत्येंद्र राय, आजमगढ़ से अखिलेश मिश्रा गुड्डू, निजामाबाद से मनोज यादव, दीदारगंज से डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, लालगंज सुरक्षित सीट से नीलम सोनकर, मेहनगर सुरक्षित सीट से मंजू सरोज, बेल्थरा रोड सुरक्षित सीट से छट्टूराम, रसड़ा से बब्बन राजभर, सिकंदरपुर से संजय यादव, फेफना से उपेंद्र तिवारी, बदलापुर से रमेश चंद्र मिश्रा, जौनपुर से गिरीश चंद्र यादव, जफराबाद से हरेंद्र प्रसाद सिंह, केराकत सुरक्षित सीट से दिनेश चौधरी, जमानिया से सुनीता परीक्षित सिंह को टिकट मिला है।