भाजपाइयों ने जनसम्पर्क अभियान कर बताईं उपलब्धियां



  • विकास की उड़ान कार्यक्रम एवं प्ले कार्ड्स अभियान शुरू

प्रयागराज - भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में रविवार को ‘न छूटे कोई घर, न छूटे कोई वोटर’ अभियान के अंतर्गत जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर दक्षिणी, पश्चिमी, उत्तरी विधानसभा के मतदाताओं से जनसम्पर्क कर सरकार की उपलब्धियों को बताया।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की योगी एवं केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक भी वितरित किया। यह अभियान कीडगंज, ममफोर्डगंज, कटरा, शिवकुटी, राजरूपपुर, नखास कोना, खुल्दाबाद आदि क्षेत्रों में चलाया गया जो निरंतर चुनाव तक चलता रहेगा। इस अभियान में मुख्य रूप से अवधेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक शंकरलाल तिवारी, राजेश केसरवानी, मनोज मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, सुचेता गुप्ता, चंदन शुक्ला, हिमालय सोनकर, मीनू पांडे, नरेंद्र जायसवाल, दिलीप केसरवानी एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

विकास की उड़ान कार्यक्रम एवं प्ले कार्ड्स : वहीं, भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोहित पांडे के नेतृत्व में विकास की उड़ान कार्यक्रम एवं प्ले कार्ड्स प्रचार अभियान शुभारम्भ किया गया। विकास की उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत भगवा पतंग उड़ा कर एवं प्ले कार्ड्स प्रचार अभियान द्वारा प्रयागराज महानगर के मुख्य चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोदी एवं योगी सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया। इस अवसर पर शैलेंद्र मौर्य, रोहित पांडे, सिद्धार्थ पांडे, सौरभ प्रताप सिंह, अंकित रतन मित्तल, शशांक शेखर पांडे एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।