संगीतकार बप्पी लहरी का 69 की उम्र में निधन,मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस



मुंबई (डेस्क) - प्रसिद्ध भारतीय गायक और संगीतकार बप्पी लहरी का मुंबई के एक क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में निधन हो गया है, उनकी उम्र करीब 69 वर्ष थी। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं, फैंस सदमे में हैं। हिंदी फिल्मों को शानदार संगीत से सजाने वाले बप्पी लहरी के निधन पर उनके चाहने वाले भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। क्रिटिकेयर हॉस्पिटल के अनुसार डॉ. दीपक नामजोशी बप्‍पी लहरी का इलाज कर रहे थे। उन्‍हें ओएसए और चेस्‍ट इंफेक्‍शन था।  बप्‍पी लहरी को पिछले एक साल से ओएसए की बीमारी थी। उन्‍हें पहले भी कई बार अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था और हर बार वह ठीक होकर घर गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी बप्‍पी लहरी के निधन पर शोक जताया है।