जर्मनी के खिलाफ होने वाले एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मैचों के लिए भारतीय टीम घोषित



नई दिल्ली - हॉकी इंडिया ने बुधवार को जर्मनी के खिलाफ 12 और 13 मार्च को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होने वाले आगामी एफआईएच महिला हॉकी प्रो लीग मैचों के लिए 22 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की है।

टीम का नेतृत्व अनुभवी गोलकीपर सविता करेंगी,जबकि दीप ग्रेस एक्का उप-कप्तान होंगी। हॉकी महाराष्ट्र की युवा डिफेंडर अक्षता अबासो ढेकाले और हॉकी हरियाणा की स्ट्राइकर दीपिका जूनियर टीम में नए चेहरे हैं, जिन्हें हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद सीनियर कोर ग्रुप में चुना गया था।

टीम चयन के बारे में बात करते हुए, भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच जननेके शोपमैन ने कहा, "यह हमारे लिए एक सम्मानित प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ घर पर दो बैक-टू-बैक प्रो लीग मैच खेलने का एक रोमांचक समय है। दुनिया भर में सबसे अच्छे बुनियादी कौशल के साथ जर्मनी एक बहुत ही सुसंगत टीम है। वे बहुत अच्छी तरह से बचाव करते हैं और तेज हमला करते हैं। मुझे लगता है कि हमने युवा प्रतिभा और अनुभव का एक अच्छा मिश्रण चुना है और हम स्पेन के खिलाफ किये गए अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहते हैं।"

भारतीय महिला हॉकी टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर- सविता (कप्तान), बिछू देवी खरीबाम
डिफेंडर्स- दीप ग्रेस एक्का (उप-कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता, अक्षता अबासो ढेकाले
मिडफील्डर- निशा, सलीमा टेटे, सुशीला चानू पुखरंबम, ज्योति, मोनिका, नेहा, नवजोत कौर, सोनिका
फॉरवर्ड- राजविंदर कौर, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, मारियाना कुजुरी, दीपिका