नोएडा विधानसभा सीट : पंकज सिंह ने एक लाख 79 हजार मतों से जीतकर रचा इतिहास



लखनऊ - भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने एक लाख 79 हजार मतों से जीत दर्ज कर नया इतिहास रच दिया है। पंकज सिंह नाएडा से चुनाव लड़े हैं। उन्होंने यह रिकार्ड प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में बना है।

यह विधानसभा चुनाव में किसी भी प्रत्याशी की अबतक की सबसे बड़ी जीत है। पंकज सिंह से पहले महाराष्ट्र में अजित पवार ने एक लाख 65 हजार मतों से जीत दर्ज कर रिकार्ड बनाया था। पंकज ने उनके रिकार्ड को तोड़ दिया है।

हालांकि निर्वाचन आयोग की तरफ से इसकी  अभी  आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।बता दें पंकज सिंह दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं।