विधानसभा चुनाव अपडेट : तरबगंज में बीजेपी के प्रेम नारायण पांडे चल रहे हैं आगे



गोंडा(एजेंसी) - तरबगंज विधानसभा सीट पर रुझानों को देखते हुए मुख्यत: मुकाबला सपा और भाजपा के बीच दिख रहा है।  यहां पर भाजपा से प्रेम नारायण पांडे और सपा से रामभजन चौबे मैदान में हैं। फिलहाल इस सीट पर भाजपा के प्रेम नारायण पांडे आगे चल रहे हैं।

बता दें यूपी के गोंडा जनपद की तरबगंज विधानसभा सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व आई थी और वर्ष 2012 में यहां पहली बार चुनाव हुआ जिसमे समाजवादी पार्टी की तरफ से अवधेश सिंह उर्फ़ मंजू सिंह ने बाजी मारी थी। वहीं साल 2017 में सपा ने विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह और बसपा ने इंद्र बहादुर सिंह उर्फ पप्पू सिंह को मैदान में उतारा था लेकिन भाजपा से प्रेम नरायन पांडेय ने दुबारा चुनाव लड़ते हुए  जीत हासिल की थी।

 

Published at 12:45PM IST