आठ बार के विधायक सतीश महाना होंगे विधानसभा अध्यक्ष



लखनऊ(डेस्क) - भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में शुमार सतीश महाना उत्तर प्रदेश के नए विधानसभा अध्यक्ष हो सकते हैं। शुक्रवार को योगी सरकार 2.0 के शपथ ग्रहण के बाद यह फैसला लिया गया है। बता दें सतीश महाना योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रहे हैं।

महाना ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और किसी भी विपक्षी दल ने उनके खिलाफ नामांकन दाखिल नहीं किया। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि सोमवार दोपहर दो बजे थी। महाना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन में प्रस्तावकों में जनसत्ता दल के राजा भैया भी शामिल थे। वह योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में औद्योगिक विकास मंत्री थे।