आगा खान फाउंडेशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस



निंदूरा (बाराबंकी) - ब्लॉक सभागार निंदूरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन आगा खान फाउंडेशन द्वारा उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान समाज में महिलाओं की भूमिका, अधिकारों और सशक्तिकरण पर गहन चर्चा की गई।

फाउंडेशन की ओर से आलोक ने कहा कि जब तक समाज का समग्र विकास नहीं होता, तब तक महिलाओं की स्वतंत्रता और सशक्तिकरण संभव नहीं है। महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि महिलाओं की समानता और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर पर किरण देवी, संध्या वर्मा, शकुंतला, नीरज देवी और प्रियंका देवी ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा, लैंगिक समानता और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।

डॉ.अलकमा ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के उत्थान के लिए महिलाओं का जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। वहीं, एडीओ पंचायत अनिल और एडीओ कृषि हरि प्रकाश ने भी कार्यक्रम में अपने विचार विस्तृत रूप से व्यक्त किए और महिलाओं की भूमिका को सराहा।

आगा खान फाउंडेशन की ओर से मंच का संचालन प्रमोद ने किया। उन्होंने कहा कि सह-अस्तित्व और स्व-अस्तित्व समाज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। फाउंडेशन की टीम की ओर से मो इकराम, पंकज श्रीवास्तव और शिव बालक ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सराहनीय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को उनके योगदान के लिए पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।