ज़िंक-ओआरएस के साथ डायरिया से डर नहीं : डॉ. फारुख अहमद



  • ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक

फ़िरोज़ाबाद  I स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में ‘डायरिया से डर नहीं’ कार्यक्रम की त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुईI पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) एवं केनव्यू के सहयोग से आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. फारुख अहमद ने कहा कि- ज़िंक-ओआरएस के साथ डायरिया से डर नहीं I उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शून्य से पांच साल तक के बच्चों की डायरिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य करना और दस्त प्रबंधन को बढ़ावा देना है।  

इस मौके पर प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि डायरिया से डर नहीं कार्यक्रम के अन्तर्गत आशा कार्यकर्ताओं, आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीएसआई इंडिया के सहयोग से प्रशिक्षित किया गया हैI इसके साथ ही डायरिया रोको अभियान (स्टॉप डायरिया कैम्पेन) के दौरान ई रिक्शा के माध्यम से डायरिया से बचाव और प्रबन्धन के बारे में प्रचार-प्रसार किया गया है I जनपद के विभिन्न स्थानों पर दीवार लेखन कराया गया है I प्रचार-प्रसार के तहत ही रैली निकाली गयी है और स्कूल गतिविधियों में पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में डायरिया से बचाव के सन्देश पहुंचाए गए हैं I

समीक्षा बैठक में पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि राजेश कुमार प्रजापति ने अब तक की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया I हेल्थ मैनेजमेंट इन्फार्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) की रिपोर्ट की भी समीक्षा की गयीI जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (डीपीएम) भानु प्रताप सिंह ने रिपोर्टिंग में सुधार के बारे में चर्चा की I डीसीपीएम रवि कुमार ने बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया I शहरी स्वास्थ्य समन्वयक प्रबल प्रताप सिंह ने डायरिया कार्यक्रम के तहत की जाने वाली गतिविधियों की वजह से होने वाले सुधार के बारे में  चर्चा की साथ ही यूपीएचसी पर बनाए गए ओआरएस एवं ज़िंक कार्नर को लेकर चर्चा की I 

डिवीज़नल अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर इरशाद अहमद ने कहा कि डायरिया की पहचान समय पर होना और आवश्यक उपचार मुहैया कराना अत्यंत आवश्यक है I कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट एफपीएलएमआईएस मैनेजर अरविन्द चोधरी, जिला महिला अस्पताल के प्रतिनिधि, बीपीएम, बीसीपीएम, फार्मासिस्ट, एचएमआईएस आपरेटर और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेI