IPL 2022 : लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया



मुंबई - लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में छह विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।  

नवी मुंबई स्थित डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ ने दिल्ली के 150 रन के लक्ष्य को चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। लखनऊ की तरफ से क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 80 रन बनाए।  बता दें  दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 149 रन बनाए जिससे लखनऊ को जीत के लिए 150 रन का लक्ष्य मिला।  लखनऊ ने ओपनर क्विंटन डि कॉक (80) की शानदार पारी की बदौलत 2 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। आयुष बदोनी ने शार्दुल ठाकुर की गेंद पर विजयी छक्का जड़ा।