अडानी ग्रुप का यह शेयर बना रॉकेट, निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 78 लाख रुपये



नई दिल्ली (एजेंसी) - भारतीय शेयर बाजार ने क्यू4एफवाई 22 में लगभग 90 मल्टीबैगर स्टॉक दिए हैं। वहीं, एफवाई22 में करीब 190 से अधिक शेयर मल्टीबैगर स्टॉक की लिस्ट में शामिल हुए हैं। हालांकि, कुछ क्वालिटी स्टॉक अपने शेयरधारकों के लिए लंबे समय तक पैसा कमाने वाले बने रहे। अडानी ट्रांसमिशन के शेयर उनमें से एक हैं।
पिछले एक साल में, अडानी ट्रांसमिशन शेयर की कीमत में लगभग 175 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जबकि पिछले 6 साल में यह लगभग 35 रुपये से बढ़कर 2701 रुपये हो गया है। यानी इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को लगभग 7700 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

अडानी ट्रांसमिशन शेयर प्राइस हिस्ट्री : पिछले एक महीने में अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 2305 से बढ़कर 2701 हो गया है। इस दौरान इस शेयर में लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। जबकि ङ्घञ्जष्ठ समय में, यह 1730 से 2701 प्रति शेयर स्तर तक बढ़ा है। यानी इस दौरान लगभग 56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले 6 महीनों में अडानी ग्रुप का यह स्टॉक 1748 से 2701 तक चढ़ गया है। इस अवधि में इस शेयर में लगभग 54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले एक साल में यह मल्टीबैगर स्टॉक 990 से 2701 तक बढ़ गया है। यानी साल भर में इस शेयर में लगभग 175 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है।

जबकि पिछले 5 सालों में यह शेयर 85 से 2701 तक बढ़ गया है। इस अवधि में 3075 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसी तरह, पिछले 6 साल में यह मल्टीबैगर अडानी स्टॉक 34.70 (एनएसई पर 13 अप्रैल 2016 को बंद कीमत) से बढ़कर 2701 (एनएसई पर 13 अप्रैल 2022 को बंद कीमत) हो गया है। इस दौरान इसमें लगभग 78 गुना वृद्धि हुई है।

1 लाख बना 78 लाख : अडानी ट्रांसमिशन शेयर प्राइस हिस्ट्री के मुताबिक, अगर एक निवेशक ने एक महीने पहले इस अडानी समूह के स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया होता तो उसका 1 लाख आज 1.17 लाख हो गया होता। जबकि यह ङ्घञ्जष्ठ समय में 1.56 लाख हो गया होता। अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया होता तो उसका 1 लाख आज 1.54 लाख हो जाता। हालांकि, अगर एक निवेशक ने एक साल पहले इस अडानी स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया होता, तो उसका 1 लाख आज 2.75 लाख हो जाता।

इसी तरह, अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख का निवेश किया था और इस अवधि के दौरान शेयर में निवेश बनाए रखता तो आज वह 1 लाख सीधे 31.75 लाख हो गया होता। वहीं, अगर कोई निवेशक 6 साल पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में  1 लाख का निवेश करता था, तो एक स्टॉक को 34.70 के स्तर पर खरीदता था, तो उसका 1 लाख आज 78 लाख हो जाता।