भारत-यूएई व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) हुआ लागू



नई दिल्ली (डेस्क) - ऐतिहासिक भारत- संयुक्त अरब अमीरात व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौता (सीईपीए) आज आधिकारिक रूप से लागू हो गया। वाणिज्य विभाग के सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम द्वारा आज नई दिल्ली में न्यू कस्टम्स हाउस में एक समारोह में भारत-यूएई सीईपीए के तहत भारत से संयुक्त अरब अमीरात के लिए आभूषण उत्पादों की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस दौरान भारत सरकार के वाणिज्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने एक प्रतीकात्मक संकेत में रत्न और आभूषण क्षेत्र के तीन निर्यातकों को मूल प्रमाण पत्र सौंपा। उपरोक्त खेप जिसपर अब इस समझौते के तहत शून्य सीमा शुल्क लगेगा, आज 01 मई 2022 को दुबई पहुंचने की उम्मीद है।

सीईपीए से पांच वर्षों के भीतर माल में द्विपक्षीय व्यापार के कुल मूल्य को 100 अरब डॉलर और सेवाओं में व्यापार को 15 अरब डॉलर से अधिक तक बढ़ने की उम्मीद है।