एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 8 जुलाई को यूपी में करेंगी प्रचार



नई दिल्ली(डेस्क) - एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनावी समर्थन जुटाने के लिए 8 जुलाई को लखनऊ आएंगी। वह यहां सहयोगी दलों के विधायकों और सांसदों से मुलाकात करेंगी। इसके साथ ही वह गैर भाजपाई दलों से भी समर्थन की अपील करेंगी। उनकी इस यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

बता दें देश का सबसे बड़ा प्रांत होने के नाते उत्तर प्रदेश राष्ट्रपति चुनाव में अहम भूमिका निभाएगा। एक विधायक के एक वोट का मूल्य 208 और एक सांसद का 700 होता है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों के 273 विधायकों और 66 लोकसभा और 25 राज्यसभा सांसदों के वोटों का मूल्य लगभग 1.21 लाख है। इसलिए, उत्तर प्रदेश में देश भर के 10,86,431 जन प्रतिनिधियों के कुल वोटों का 14.88 प्रतिशत है।