यूपी के सरकारी कर्मचारियों को आज से मिलेगी कैशलेस हेल्थ कार्ड की सुविधा



लखनऊ (डेस्क) - प्रदेश की योगी सरकार 20 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी सुविधा देने जा रही है। अब सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारवालों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। लखनऊ लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया।

क्या है पंडित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना ?

कैशलेस हेल्थ कार्ड दिखाकर सरकारी कर्मी व उनके परिजन सरकारी अस्पताल व योजना से सम्बद्ध अस्पताल में मुफ्त इलाज करा सकेंगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक यूपी देश का पहला राज्य होगा। जहां सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारजनों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। किसी भी निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का इलाज फ्री में करा सकेंगे। सरकारी संस्थानों में खर्च की कोई सीमा नहीं होगी। इसके साथ ही भुगतान करके रिंबर्समेंट लेने की पुरानी व्यवस्था भी जारी रहेगी। और तो और कई महंगी जांचें और बीमारियों का इलाज भी अब आयुष्मान योजना के अंदर आने से लोगों को सुविधा मिल सकेगी।

इस योजना से करीब 22 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। राज्य कर्मचारियों के अलावा, पेंशनर्स एवं उनके आश्रितों को मिलाकर करीब 75 लाख लोग लाभान्वित होंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी के अलावा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बजेश पाठक, राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह और बड़ी संख्या में राज्य कर्मचारी मौजूद थे।