प्रधानमंत्री मोदी ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आवास पर जाकर दी बधाई



नई दिल्ली (डेस्क) - देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके आवास पर पहुंच कर उन्हें बधाई दी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए गुरुवार को तीन चरणों की मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार रहीं मुर्मू को विजयी घोषित किया गया।

दूसरी तरफ, यशवंत सिन्हा ने भी हार स्वीकारकरते हुए कहा - द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं। देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।