संकेत ने भारत के लिए खोला मेडल का खाता, 55 किग्रा वर्ग में जीता सिल्‍वर



नई दिल्ली (डेस्क) - कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने अपने मेडल का खाता पदक सिल्वर के साथ खोला है। टीम इंडिया के 21 साल के वेटलिफ्टर संकेत महादेव सारगर ने देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन में पहला पदक जीता है।  संकेत सरगर ने 55 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। सांगली जिले के 21 वर्ष के सरगर स्वर्ण पदक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में दो प्रयास नाकाम रहने से वह एक किलो से चूक गए। उन्होंने 248 किलो (113 और 135 किलो) वजन उठाकर रजत पदक जीता।

पहली बार इस प्रतियोगिता में उतरे संकेत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। 55kg भारवर्ग के इवेंट में गोल्ड मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने 249 का भार उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं चोटिल होने के बावजूद संकेत ने रजत पदक जीता।