राष्ट्रमंडल खेलों में दूसरा पदक, गुरुराजा ने 269 किग्रा भार उठाकर जीता कांस्य



नई दिल्ली (डेस्क) - राष्ट्रमंडल खेलों में देश को वेटलिफ्टिंग में लगातार दूसरा पदक मिला है। गुरुराजा पुजारी ने 61 किग्रा भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम कर किया।

पुजारी ने 61 किलोग्राम के इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। उन्होंने कुल 269 किलोग्राम भार उठाया। गुरुराजा ने क्लीन एंड जर्क में अपने दूसरे प्रयास में 148 किलोग्राम भार उठाया। उन्होंने इसके बाद अपने तीसरे प्रयास में 151 kg उठाकर मेडल पर कब्जा किया।