एशिया की सबसे अमीर महिला बनी सावित्री जिंदल



नई दिल्ली (डेस्क) - ओ.पी. जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल $11.3 बिलियन की संपत्ति के साथ एशिया की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, उन्होंने चीन की यांग हुइयैन ($11 बिलियन) को पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है।

इस ग्रुप की स्थापना इनके पति ओमप्रकाश जिंदल ने की थी, जिनकी 2005 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। तब से लेकर इस ग्रुप को सावित्री जिंदल चला रही हैं और अपनी मेहनत और लगन से बुलंदियों को छू रही हैं। बता दें कि सावित्री जिंदल दुनिया की सबसे अमीर लिस्ट में टॉप 13 महिला अरबपतियों में शामिल हैं।

जिंदल ग्रुप बिज़नेस के अलावा राजनीति में भी सक्रिय रहा है। सावित्री जिंदल भूपिंदर सिंह सरकार में हरियाणा में मंत्री रह चुकी हैं। पति की मृत्यु के बाद उनके बेटे सज्जन जिंदल JSW स्टील चलाते हैं और नवीन जिंदल जिंदल स्टील एंड पावर का संचालन करते हैं।