कांग्रेस विरोध मार्च : राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया



नई दिल्ली (डेस्क) - कांग्रेस ने महंगाई, जीएसटी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को सुबह से ही संसद से सड़क तक प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय राजधानी में संसद भवन और राष्ट्रपति भवन के बीच केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध मार्च निकालने के बाद राहुल गांधी सहित कई कांग्रेस सांसदों को शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिरासत में लेने से पहले मीडियाकर्मियों से बात करते हुए दिल्ली पुलिस पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय से शुरू हुआ. इस बीच बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने राष्ट्रपति से भी मिलने का वक्त मांगा है।