गोंडा : सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने निकाली तिरंगा यात्रा



गोंडा/लखनऊ (एजेंसी) - गोंडा में कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना भी साधा।

भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर गोंडा में कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा के दौरान हजारों की संख्या लोग तिरंगा यात्रा में लोग शामिल रहे।

इस दौरान बीजेपी सांसद ने कहा कि कल ही अपने लोकसभा क्षेत्र से ही तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर दी थी। आज तिरंगा यात्रा में सारे विधायक हैं। हमारी तिरंगा यात्रा में सभी विधायक मौजूद हैं और यह तिरंगा यात्रा 90 किलोमीटर की है। तिरंगा यात्रा से हर आदमी को देश के प्रति कुछ न कुछ संकल्प लेना चाहिए। यह पुरुषार्थ का समय है। अब हमें दुनिया में पुरुषार्थ दिखाना है।