झारखंड लोक सेवा आयोग(जेपीएससी) अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन



नई दिल्ली (एजेंसी) - पूर्व आईपीएस अधिकारी और जेपीएससी अध्यक्ष अमिताभ चौधरी का निधन हो गया है। उनका निधन मंगलवार तड़के तीन बजे रांची के सेंटेविटा अस्पताल में हुआ।

अमिताभ चौधरी 1997 में रांची के एसएसपी बनाए गए थे। उन्होंने अपनी क्षमता, सूझबूझ व बेहतर टीम की बदौलत रांची की जनता के बीच से अपराधियों का खौफ खत्म किया, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। इसके बाद 29 अक्टूबर, 2020 को उन्हें झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) का अध्यक्ष बनाया गया था।

2005 में झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने : अभिताभ चौधरी ने क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धौनी के टीम इंडिया में पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। चौधरी 2002 में बीसीसीआई के मेंबर बने और 2005 में झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। वे 2003-2009 के दौरान टीम इंडिया के मैनेजर भी बनाये गए थे।