चिनहट CHC में अव्यवस्था पर भड़के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक



लखनऊ - लखनऊ के चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। जनरल वार्ड में कई बेड पर चादर नहीं मिली और परिसर में गंदगी देख उन्होंने जिम्मेदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए। 

इस दौरान उन्होंने सफाई एजेंसी का एक सप्ताह का भुगतान काटने के भी आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली और पैथोलॉजी विभाग में जांच प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई और सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।