लखनऊ। मंगलवार को हनुमान सेतु मंदिर के नीचे स्थित नीब करौरी तपोस्थली पर राष्ट्रीय सनातन संघ द्वारा सुबह 10 बजे पुराने हनुमान मंदिर पर उनका भव्य श्रृंगार एवं सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया । उसके बाद भजन कीर्तन के साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी का प्रसाद चखा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईपीएस अधिकारी उमेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सनातन संघ के मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय सनातन संघ के अध्यक्ष दिनेश खरे की अगुवाई में लगातार सनातन के पर्वों को धूमधाम से मनाया जाता है । इसी क्रम में चैत्र नव वर्ष की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है तो 17 मार्च यानि कि आज हनुमान जी के समक्ष सुंदरकांड का पाठ कर सनातन के परचम को ऊंचा उठाने के लिए प्रार्थना की गई एवं सनातन धर्म के मुताबिक जब हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ हो रहा है तो सनातन को मानने वालों से अपील की गई कि वह नववर्ष का धूमधाम से स्वागत करें और संकल्प लें कि इस नव वर्ष पर सनातन को मानने वालों का बढ़ चढ़कर सहयोग करेंगे।
श्री खरे ने बताया कि आज संघ के महासचिव विमलेश श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना कोषाध्यक्ष आलोक मिश्रा समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।