राजधानी के प्रसिद्ध वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए. के. त्रिपाठी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि



लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. ए. के. त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उन्हें  ब्रिटिश पार्लियामेंट, लंदन में तथा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हाल ही में सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. त्रिपाठी ने अपने विभिन्न शोध कार्यों और शोधपत्रों को प्रस्तुत किया। उन्होंने वेट लॉस, पेट संबंधी रोग, किडनी डायलेसिस, पथरी, इनफर्टिलिटी, ऑटिज्म, त्वचा एवं मानसिक रोगों सहित कई जटिल बीमारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस दौरान नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों - इयोन मोर्गन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोनाथन ट्रॉट और डेविड गोवर की उपस्थिति में भी उन्हें सम्मानित किया गया।

बता दें कि डॉ त्रिपाठी को होम्योपैथी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किये गए हैं। उन्होंने डॉ. हैनीमैन चेरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से वे अब तक 3000 से अधिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किये हैं, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को काफी लाभ मिला है।