एनडीटीवी में परोक्ष रूप से 29.18 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदेगा अडानी ग्रुप



नई दिल्ली (एजेंसी) -अडाणी समूह NDTV मीडिया समूह में 29.18% हिस्सेदारी खरीदेगा। अडाणी समूह की कंपनी AMG मीडिया नेटवर्क के जरिए यह डील की जाएगी। यह अधिग्रहण एएमजी मीडिया नेटवर्क्स की सब्सिडियरी कंपनी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VPCL) के जरिए किया जाएगा।

अडाणी ग्रुप ने 26 अप्रैल, 2022 को AMG मीडिया नेटवर्क लिमिटेड नाम की कंपनी बनाई थी। इसमें मीडिया कारोबार को चलाने के लिए एक लाख रुपए की इनिशियल ऑथराइज्ड और पेड-अप शेयर कैपिटल का प्रॉविजन किया है। इसमें पब्लिशिंग, एडवरटाइजमेंट, ब्रॉडकास्टिंग समेत मीडिया रिलेटेड बाकी काम शामिल रहेंगे।