Tata Sons के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन



नई दिल्ली /मुंबई(डेस्क)  - टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर इलाके में दोपहर करीब 3 बजे एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। पालघर पुलिस के अनुसार गाड़ी में कुल 4 लोग सवार थे। घटना में सायरस मिस्त्री समेत दो की मौत हुई है।

54 वर्षीय साइरस मिस्‍त्री भारतीय मूल के सबसे सफल कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्‍त्री के बेटे थे। साइरस मिस्‍त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था। उन्होंने लंदन बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की थी। साइरस ने परिवार के पलोनजी ग्रुप में 1991 में काम करना शुरू किया था।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब मुंबई से 135 किलोमीटर दूर पालघर के चरोटी इलाके में उनकी कार रोड डिवाइडर से जा टकराई।