BJP MLA अरविंद गिरि की हार्ट अटैक से मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक



लखनऊ(डेस्क) - यूपी के जिले लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरि का निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना आते ही राजनीतिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। वह गोला से लखनऊ जा रहे थे, रास्ते में कार में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। विधायक के निधन से जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है। अरविंद गिरी की असमय मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

गोला से भाजपा विधायक अरविंद गिरी की गिनती की कद्दावर नेताओं में की जाती थी। वह पांच बार विधायक रहे। हैदराबाद विधानसभा क्षेत्र से तीन बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। 2017 का विधानसभा चुनाव उन्होंने भाजपा से लड़ा था। तब से लगातार दो बार भाजपा के विधायक रहे।