सुरेश रैना ने IPL और घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास



लखनऊ(स्पोर्ट्स डेस्क) - रैना ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का एलान किया है। उन्होंने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था और लगभग दो साल बाद घरेलू क्रिकेट और टी20 लीग को भी अलविदा कह दिया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद रैना IPL और विदेशी लीग्स में खेल रहे थे, लेकिन 2022 के IPL में उन्हें चेन्नई समेत किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं लिया था। हालांकि माना जा रहा था कि 2022 IPL में रैना की वापसी हो सकती है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। रैना ने 2020 का सीजन बीच में छोड़ा था। इसी सीजन में उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच खेला था। सुरेश रैना आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं और उन्हें मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता था।

आईपीएल से संन्यास के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार  सुरेश रैना ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से यह मंजूरी ले ली है कि अब वह भी विदेशी टी20 लीग में खेल सकते हैं।  रैना आने वाले दिनों में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और यूएई में खेली जाने वाली टी20 लीग में हिस्सा लेते दिखाई दे सकते हैं।