साइरस मिस्त्री का पारसी रीति-रिवाज के साथ मुंबई में किया गया अंतिम संस्कार



मुंबई - टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का मुंबई में मंगलवार को वर्ली के श्मशान घाट पर पारसी रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। 54 वर्षीय साइरस मिस्त्री की रविवार दोपहर महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क दुर्घटना में हो गई थी।

साइरस मिस्त्री का पार्थिव शरीर आज सुबह सफेद फूलों से सजाकर जेजे अस्पताल से वर्ली क्रिमेटोरियम ले जाया गया। यहां उनके दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन किये। दाह संस्कार में पारसी समुदाय के सदस्य, कारोबारी नेता और राजनेता शामिल हुए। साइरस मिस्त्री के अंतिम संस्कार में वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा की सौतेली मां सिमोन टाटा भी शामिल हुईं।

श्मशान घाट पर साइरस मिस्त्री के बड़े भाई शापूर मिस्त्री, ससुर और वरिष्ठ वकील इकबाल छागला, उद्योगपति अनिल अंबानी, एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख, अजीत गुलाबचंद और राकांपा सांसद सुप्रिया सुले और मिलिंद देवड़ा भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे थे ।