फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



  •  75 बाइक पर निकले 120 राइडर्स

नई दिल्ली (डेस्क) - केंद्रीय गृह मंत्री ने आज ‘फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली’ कार्यक्रम में शिरकत की और इस दौरान उन्होंने 75 बाइक पर 120 राइडर को हरी झंड़ी दिखाकर 75 दिन के भ्रमण के लिए रवाना किया।

इस रैली में 75 बाइक पर 120 राइडर जिनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं, 75 दिन के भ्रमण के लिए निकले हैं जो 6 अंतरराष्ट्रीय सीमाओं सहित 34 राज्य को छुएंगे। बता दें कि दिल्ली से रवाना होने वाले इस बाइक रैली का समापन दिल्ली में ही 24 नवंबर को होगा। मिली जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में भारतीय बाइक राइडर्स ने दुनिया में कभी भी 18000+ किमी की लंबी दूरी की यात्रा नहीं की है। भारत के सभी अलग-अलग राज्यों के राइडर्स इस बाइक रैली में शामिल हैं।