स्वीयातेक ने जीता यूएस ओपन, जाबूर को हरा तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता



नई दिल्ली (स्पोर्ट्स डेस्क) - पोलैंड की 21 साल की खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने यूएस ओपन 2022 का खिताब जीत लिया है। स्वियातेक ने विंबलडन की उप विजेता ओन्स जाबूर को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 से हराया। यह उनका तीसर ग्रांड स्लैम टाइटल है।

स्वियातेक ने अमेरिकी ओपन से पहले दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है। 5वीं वरीयता प्राप्त 28 वर्षीय जाबूर 1968 से शुरू हुए पेशेवर युग में अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी खिलाड़ी थीं।  विंबलडन के बाद वह अमेरिकी ओपन का भी खिताब जीतने से चूक गईं। स्वीयातेक को इस जीत से 26 लाख डॉलर की विजेता पुरस्कार राशि मिली।