राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2022 के लिये आवेदन तिथि बढ़ाई गयी



  • अंतिम तिथि 27 सितंबर, 2022 से बढ़ाकर अब एक अक्टूबर, 2022 की गयी

नई दिल्ली (डेस्क) - युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 27 अगस्त, 2022 को वर्ष 2022 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों यानी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (आरकेपीपी) और मौलाना अबुल कलाम आजाद (माका) ट्रॉफी के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे जिनकी आवेदन तिथि अब 27 सितंबर, 2022 से बढ़ाकर एक अक्टूबर, 2022 कर दी गई है।

इस पुरस्कार के लिए सभी पात्र खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं/विश्वविद्यालयों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उन्हें समर्पित पोर्टल dbtyas-sports.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भारतीय ओलंपिक संघ/भारतीय खेल प्राधिकरण/मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल संघ/खेल प्रोत्साहन बोर्ड/राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश की सरकारों आदि को भी तदनुसार सूचित किया जाता है।