क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सउदी अरब के प्रधानमंत्री नियुक्त



नई दिल्ली (एजेंसी) - सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को मंगलवार को शाही आदेश द्वारा देश का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। एमबीएस किंग सलमान के उत्तराधिकारी हैं और उनके पास पहले से ही बहुत सी शक्तियां हैं। राजकाज के रोजमर्रा के काम भी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ही देखते हैं। सऊदी प्रेस एजेंसी ने मोहम्मद बिन सलमान की प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्ति की खबर दी है। वहीं, किंग सलमान ने अपने दूसरे बेटे खालिद बिन सलमान को देश का रक्षा मंत्री नियुक्त किया है।

ऐतिहासिक सुधार कर बनाया मुरीद : प्रिंस सलमान ने ने सउदी के लिए रोजगार पैदा करने और वित्तीय सुधारों को शुरू करने के लिए नए उद्योगों को विकसित करने के उद्देश्य से व्यापक बदलावों की घोषणा थी। उनके हाई प्रोफाइल सामाजिक सुधारों में सिनेमा और सार्वजनिक मनोरंजन की अनुमति की पहल शामिल है। उन्होंने सऊदी अरब में महिलाओं के ड्राइविंग पर लगे प्रतिबंध को भी समाप्त कर दिया। प्रिंस सलमान सऊदी अरब के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय भी हैं।