दिग्विजय सिंह नहीं लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव



नई दिल्ली(डेस्क) - कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है। मैदान में अब दो दावेदार रह गए हैं। दिग्विजय सिंह ने खुद को चुनाव से अलग कर लिया है। अभी तक शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे इस रेस में बने हुए हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री के बाद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पता चला है कि खड़गे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा। मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मल्लिकार्जुन खरगे का समर्थन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक र्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, प्रमोदी तिवारी और पीएल पुनिया उनके प्रस्तावक होंगे।