बिहार विधानसभा उपचुनाव 2022 : भाजपा ने मोकामा और गोपालगंज विस उप चुनाव में उतारे महिला उम्मीदवार



नई दिल्ली / पटना - राज्य में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।  बीजेपी गोपालगंज सीट से कुसुम देवी और मोकामा सीट से सोनम देवी को उम्मीदवार बनाएगी। बिहार विधानसभा के उपचुनाव में बीजेपी दोनों सीट पर महिलाओं को ही उतारेगी।

बिहार विधानसभा की दो सीटों पर तीन नवंबर को चुनाव होंगे। 6 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे सामने आएंगे। मोकामा और गोपालगंज सीट खाली हुई है। दोनों ही सीट से बीजेपी ने महिला उम्मीदवारों को उतारा है।

गोपालगंज के बीजेपी विधायक सुभाष सिंह के निधन के बाद गोपालगंज विधानसभा सीट खाली हो गई थी। बीजेपी ने उनकी पत्नी कुसुम देवी को टिकट दिया है। कुसुम देवी के सोमवार को नामांकन दाखिल करने की उम्मीद है। वहीं मोकामा सीट पर आरजेडी से बाहुबली नेता अनंत सिंह विधायक थे।आपराधिक मामलों में सजा होने के बाद अनंत सिंह की विधायकी चली गई और मोकामा की सीट खाली हो गई।