23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी आएंगे अयोध्या, दीपोत्सव में होंगे शामिल



नई दिल्ली/ अयोध्या -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर यानी दिवाली से एक दिन पहले अयोध्या के दौरे पर जाएंगे। वे यहां रामलला के दर्शन और पूजा अर्चना करने के साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

23 अक्टूबर को अयोध्या में होने वाले भव्य दीपोत्सव की तैयारियों को जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल (19 अक्टूबर) अयोध्या जाएंगे। दीपोत्सव स्थल का निरीक्षण करने के अलावा सीएम योगी श्रीराम जन्मभूमि का दर्शन और मंदिर निर्माण स्थल का भी निरीक्षण करेंगे।

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम के पेढ़ी घाट पर दीपोत्सव  कार्यक्रम भव्य आयोजन होता है। यूपी में जब से योगी सरकार आई है, तब से यह आयोजन प्रदेश सरकार की तरफ से हो रहा है।