ऋषि सुनक के नाम का एलान, भारतीय मूल के पहले पीएम होंगे



  • सुनक को मिला 200 सांसदों का समर्थन

नई दिल्ली (डेस्क) - पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। उनके नाम का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। इससे पहले कंजर्वेटिव पार्टी का नेता बनने की दौड़ से पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद से ही सुनक का नाम लगभग तय हो गया था।

बता दें कि सुनक को करीब 200 सांसदों का समर्थन मिला। पेनी के पास यह आंकड़ा 26 ही रहा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग चार्ल्स आज रात सेंड्रिंगहम से लंदन लौट रहे हैं। लिज ट्रस आज रात ही उन्हें इस्तीफा सौंपेंगी। इसके कुछ देर बाद किंग चार्ल्स सुनक को PM का अपॉइंटमेंट लेटर सौंपेंगे। 28 अक्टूबर को सुनक प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके बाद 29 अक्टूबर को कैबिनेट का ऐलान किया जाएगा।