मल्लिकार्जुन खड़गे ने संभाला कांग्रेस का अध्यक्ष पद



नई दिल्ली (डेस्क) - मल्लिकार्जुन खड़गे आधिकारिक तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष बन गए हैं। AICC मुख्यालय दिल्ली में चुनाव अधिकारी मधुसूदन मिस्त्री ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा दिया है। उन्होंने सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद को संभाला है। 24 सालों बाद ये पहला मौका है, जब कांग्रेस की कमान किसी गैर गांधी के हाथ में आई है।

इस दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने से राहत महसूस कर रही हूं। सोनिया गांधी ने अपने सहयोग और समर्थन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद भी किया।

कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के लिए AICC मुख्यालय पहुंचने से पहले खड़गे ने राजघाट में गांधीजी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की समाधि पर गए थे।