BCCI का ऐतिहासिक फैसला : महिला क्रिकेटरों को मिलेगा पुरुष टीम के बराबर वेतन



मुंबई - भारतीय महिला क्रिकेटरों को पुरुषों के समान ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पेमेंट मिलेगी। इसकी घोषणा गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। वहीं उसी ट्वीट को बीसीसीआइ ने रीट्वीट किया है। अब नई नीति के तहत पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए मैच फीस एक समान होगी।

पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों के लिए मैच फीस एक समान रखने के नियम को समानता के अधिकार के तहत एक शानदार कदम माना जा रहा है। इससे महिला क्रिकेटरों का मनोबल बढ़ेगा और नई प्रतिभाएँ भारतीय महिला टीम में शामिल होंगी।

महिला क्रिकेटरों को मिलेगा पुरुष टीम के समान वेतन